श्री गुरुनानक देव का पावन प्रकाश पूरब पर विशाल नगर किर्तन

बिलासपुर।श्री गुरुनानक देव के पावन प्रकाश पूरब पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद से पिछले एक सप्ताह से शहर के विभिन्न स्थानो तक प्रति दिन प्रात: 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे प्रतिदिन पंजाबी समाज के साथ अन्य समाज के लोगो ने भी प्रभात फेरी का बहुत ही श्रध्दा और उत्साह के साथ फूलो की बरखा आतिश बाजी के साथ स्वागत और सत्कार किया।
गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद से लिंगिंयाडीह स्थित समाज द्वारा प्रस्तावित श्री गुरुतेग बहादुर साहिब सामुदायिक भवन तक भी प्रभात फेरी का आगमन हुआ जिसमे समाज के सभी वर्ग द्वारा किर्तन एवम अरदास की गई।
श्री गुरुनानक देव के पावन प्रकाश पर्व को मुख रखकर आज गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर से एक विशाल नगर किर्तन दोपहर 3:30 बजे आरंभ होकर शहर के मध्य दयालबंद गांधी चौक जुना बिलासपुर गोल बाज़ार सदर बाजार होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पारा तक जायेगा।
नगर किर्तन मे समुह साध संगत द्वारा समाज की भैनो और वीरो द्वारा आनंद मयी किर्तन किया जावेगा जिसमे समाज के बिलासपुर के आसपास अंचल के लोग भी हिस्सा लेंगे।
ड्रेसकोड: श्री गुरुनानक देव पावन प्रकाश पूरब पर आज के नगर किर्तन मे वीर जी लोगो के लिए सफेद ड्रेस एवम बसंती रंग की पगडी तथा भैनो और माताओ के लिए सफेद ड्रेस और बसंती रंग की चुन्नी ड्रेसकोड रखा गया है जोकि आकर्षण एकता का परिचायक रहेगा।
विशेष आकर्षण: श्री गुरुनानक देव के पावन प्रकाश पर्व पर आज के नगर किर्तन मे पंजाब से विशेष रुप से पहुंचे इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त वीर खालसा ग्रुप द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर पंजाबी समाज की शान अंतरराष्ट्रीय स्तर का गतका मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जावेगा।
पंजाब से विशेष रुप से आए वीर खालसा जोकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के अनेक मंच पर मार्शल आर्ट विजेता के साथ इंडियाज गाट टेलेंट के अमेरिका गाट टैलेंट की विजेता रही है। वीर खालसा ग्रुप टीम द्वारा विगत 19 नवंबर को जयपुर स्थित आमेर किला मैदान मे बेहतरीन प्रदर्शन किया वहा पुरा जयपुर इस कार्यक्रम को देख दांतो तले उंगली दबा लिए। टीम द्वारा जयपुर से सीधे बिलासपुर आकर आज विशेष प्रदर्शन किया जायेगा।






