ओडिशा से सुकमा आ रहे दो वाहनों से 25 किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

सुकमा पुलिस की मुस्तैदी से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का प्रयास विफल, गांजा सहित दो वाहन एवं मोबाइल फोन कुल 1452500 के मशरूका जब्त
सुकमा।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकमा मयंक गुर्जर द्वारा के निर्देशन में सुकमा पुलिस द्वारा आपरेशन आग़ाज़ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल एवं हल्के हरे रंग की स्कूटी में मलकानगिरी (ओडिशा) की ओर से सुकमा की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की संभावना है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सुकमा चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखे ट्रॉली बैग से कुल 12 पैकेट में भरा 25 किलो 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर गांजा, परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए ।
इसके अतिरिक्त प्रकरण में
रविन्द्र सोड़ी पिता गंगा सोड़ी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुरकुंडी, थाना कालीमेला, जिला मलकानगिरी ओडिशा
और एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता पाई गई है, जिसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*जप्त सामग्री*
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – कुल 25 किलो 450 ग्राम।
2. काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल – क्रमांक OD-30J-3459।
3. हल्के हरे रंग की स्कूटी – क्रमांक OD-30J-2346।
4. विवो कंपनी का एक मोबाइल फोन।
5. रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन।
*जप्तशुदा सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 14,52,500 रुपये आंकी गई है।*
उक्त मामले में थाना सुकमा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी रविन्द्र सोड़ी को दिनांक 21.11.2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है . प्रकरण में गांजा के स्रोत, परिवहन एवं तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की विवेचना की जा रही है।
सुकमा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा समाज एवं युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






