राउत नाच महोत्सव सिर्फ नाच नहीं,नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने का माध्यम

बिलासपुर । डॉ. कालीचरण यादव का योगदान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, पूरी पीढ़ी का योगदान है। उनको 3 रूप में याद किया जाता है।जिन्हे राउत नाच को मंच देने वाला सबसे बड़ा योगदान शामिल हैं।
डॉक्टर सोमनाथ यादव के अनुसार,49 साल पहले जब काली चरण राउत नाच समिति को बनाए तब उन्होंने इसकी शुरुआत सिटी कोतवाली थाना परिसर से की,थाना परिसर से शुरुवात करने का मतलब या रहा कि किसी तरह का कोई झगड़ा और विवाद मत हो,इसके लिए पुलिस की सुरक्षा में पहले राउत नाच होता था,बाद में जब यह राउत नाच महोत्सव को बड़े रूप में किया जाने लगा और इसके लिए राउत नाच में दूर दूर से लोग आने लगे।
डॉक्टर सोमनाथ ने बताया कि 1978 से पहले राउत टोलियां बिखरी हुई थीं, आपस में झगड़े भी हो जाते थे।कालीचरण यादव ने इस बिखरे नाच को एक मंच, एक नियम, एक महोत्सव का रूप दिया।
1985 से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में भव्य आयोजन शुरू हुआ। यही मैदान आज दुनिया के सबसे बड़े राउत नाच महोत्सव के नाम से जाना जाता है।वे 48 साल तक इस महोत्सव के संयोजक और संरक्षक रहे। आखिरी बैठक में भी, 49वें महोत्सव 28 नवंबर 2026 की तैयारी उन्हीं की अध्यक्षता में हुई थी।उन्होंने महोत्सव में 3 चीजें पक्की कीं,अनुशासन, संयम और सामाजिक सद्भाव। इसी वजह से आज 100+ दल, मुख्यमंत्री तक इस मंच पर आते हैं।
राउत नाच को बिलासपुर की पहचान बनाना,पहले ये सिर्फ यादव समाज का नाच माना जाता था।लेकिन कालीचरण यादव ने इसे बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान बना दिया।
उनका मानना था – महोत्सव सिर्फ नाच नहीं, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। इसीलिए हर साल दलों को पुरस्कार, शील्ड और सम्मान दिया जाता है, ताकि गांव का छोटा कलाकार भी मंच पर गर्व से आए।
दोहों के जरिए – तुलसी, कबीर के दोहे + सामयिक मुद्दे – समाज को जागरूक करने का माध्यम बनाया।
कहा जाता है – राउत नाच शौर्य, स्वाभिमान और सामूहिक चेतना का प्रतीक है, इस गरिमा को बनाए रखने में उनका सबसे बड़ा हाथ था।






