
संगम चौक से आंगनवाड़ी तक बनेगी 23 लाख की आरसीसी नाली, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों को मिलेगी जलभराव और जल निकासी की समस्या से राहत, जनप्रतिनिधियों एवं मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन
रतनपुर। नगर पालिका परिषद रतनपुर में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लगातार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित संगम चौक में लगभग 23 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप एवं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद पुष्प कांत कश्यप के करकमलों से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रस्तावित नाली का निर्माण संगम चौक से लेकर आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 8 तक किया जाएगा। इस निर्माण कार्य से वार्डवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में नाली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण तीरिथ यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू दुर्गा कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री वासित अली, एल्डरमैन सुरेश सोनी, दिनेश प्रभाकर, लोकेश्वर तिवारी, पार्षदगण- सुनील सोनी, रामफल श्रीवास, घनश्याम कमलसेन, हीरा सिंह मरावी, पार्षद पति संतोष सोनी, विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर, प्रमिला कश्यप, उषा चौहान, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, रामकुमार कश्यप सहित नगर पालिका की इंजीनियर, मुकेश मालवीय, अनिल पाठक, जितेंद्र कश्यप, बिन्नू कश्यप एवं ठेकेदार की उपस्थिति रही।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी भी शामिल हुए। स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर की। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह आरसीसी नाली वार्ड क्रमांक 8 में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।






