
नगर कीर्तन का एनजीओ महागठबंधन ने पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण कर किया भव्य स्वागत
बिलासपुर। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर 22 नवंबर 2026 को दयालबंद गुरुद्वारा से निकले भव्य नगर कीर्तन का एनजीओ महागठबंधन परिवार द्वारा करोना चौक, सदर बाजार में आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एनजीओ महागठबंधन के सदस्यों ने नगर कीर्तन में शामिल साध-संगत पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही संगत के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

महागठबंधन परिवार ने सभी संगत का स्वागत करते हुए श्री गुरु नानक देव के बताए सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।






