पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला,पीठ में ही धंस गया चाकू, घायल सिम्स में भर्ती, आरोपी फरार

बिलासपुर।सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो अस्पताल चौक के पास देर रात आधा दर्जन से अधिक युवकों ने करीब दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। वार इतना तेज था कि चाकू उसकी पीठ में ही धंस गया।
घायल युवक किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, जहां परजिनों ने उसकी पीठ में चाकू फंसा देखा। उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर, युवकों के हंगामे और मारपीट का वीडयिो सोशल मीडयिा पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, लिंगिययडीह अपोलो चौक निवासी ईश्वर गोंड मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बाइक से रामनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने 3 साल पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू उसकी पीठ में धंस गया।
पीठ में चाकू फंसा देख घबराए परिजन
हमले के बाद ईश्वर जान बचाने के लिए वहां से भागकर घर पहुंचा। परिजनों ने उसकी पीठ में चाकू फंसा देखा तो घबरा गए। वे तत्काल उसे सिम्स लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दो घंटे तक हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रत्यक्षदर्शयिों के अनुसार, आरोपी युवक अपोलो चौक के पास करीब दो घंटे तक हंगामा और मारपीट करते रहे। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा।स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के सक्रिय होने तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
रात्रि गश्त को लेकर भी लोगो में नाराजगी
घटना के दौरान पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर लोगो में नाराजगी है। लोगों ने रात्रि गश्त और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस की नियमित गश्त नजर नहीं आती है ।जिसके कारण लोगो के भयंकर आक्रोश भी बना हुआ है।




