यूनिवर्सिटी टॉप टेन में टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर के छात्र- छात्राओं ने मारी बाजी….

रायगढ़ / जांजगीर / शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) भारत, द्वारा सत्र 2022- 23 एल एल. बी. अंतिम के टॉप टेन की मेरिट सूची दिनांक: 26/07/2024 को जारी की गई, जिसमे शा. टी.सी.एल.पीजी कॉलेज जांजगीर (जिला – जांजगीर-चांपा) के छात्र -छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन सूची में कुछ इस प्रकार रहा – दिव्या सिंह पिता पवन सिंह (चांपा) ने 3000 अंको में कुल 2134 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा निशा पिता सुखदेव (जैजैपुर) ने 2123 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही,वहीं अजय कुमार पिता प्रेम कुमार (तरदा-कोरबा) ने 2084 अंक प्राप्त कर छठवां स्थान प्राप्त किया,

तथा सुकेश यादव पिता हर प्रसाद यादव (जांजगीर)2070 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया, बोधप्रकाश कटकवार पिता कामेश्वर लाल कटकवार (नवागढ़ )ने 3000अंको में 2057 अंक हासिल कर 8वें स्थान पर रहे, तथा सूरज कुमार पिता बुधराम कहरा (नवागढ़) ने 2031अंक प्राप्त कर 9वां स्थान प्राप्त किया, तिलेश्वर (जैजैपुर)2025अंक प्राप्त कर 10वे स्थान पर रहे, टी. सी.एल. कॉलेज की इस उपलब्धि पर विधि विभाग की HOD डॉ. आभा सिन्हा तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय सिन्हा तथा डॉ. गिरीश नंदन सिंह, प्रो. नरेश आज़ाद ने छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.