केंद्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय आम सभा,शपथ ग्रहण, एवं परिचय सम्मेलन 15 को….

Bilaspur/ केंद्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय (आम सभा,शपथ ग्रहण, एवं परिचय सम्मेलन) सामाजिक कार्यक्रम 15/09/2024 दिन रविवार को लखीराम ऑडिटोरियम बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के समस्त स्वजातीय स्वर्णकार बंधुओं, एवं मातृ शक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल बिलासपुर विधायक द्वारा समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजेश सोनी कोषाध्यक्ष छेदीलाल सर्राफ,और महामंत्री कीर्तिकुमार (मनी)सोनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विशिष्ठ अतिथि विनोद सोनी पूर्व महापौर, एवं दुर्गा सोनी पार्षद की गरिमा मयी उपस्थिति रहेगी।
तत्पश्चात राजेश सोनी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा फाऊंडर मेंबरों और मनोनित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी ।उसके पश्चात समाज के दूर दराज से आए हुए सामाजिक बंधुओं का परिचय एवं सामाजिक उदेश्यो ,की दिशा में परिचर्चा का कार्यक्रम होगा।