Blog

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ….उत्साह,उमंग और धूमधाम के साथ किया गया गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन….यादव परिवार ने दिखाई आस्था….

11 दिनों तक की पूजा अर्चना,यादव परिवार में बना रहा उत्साह का माहौल

गणेश जी की मूर्ति रखने से घर में मिलती है शांति और सुकून

भक्ति भाव में रहते थे लीन,मोहल्ले वालो ने भी रखी आस्था

बिलासपुर / हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह,उमंग और खुशियों के साथ गणेश जी को विराजित करने के बाद विसर्जन किया गया….आपको बता दे
सिरगिट्टी आवास 27 खोली मे यादव परिवार द्वारा गणेश जी की प्रतिमा को 11 दिनों तक पूजा पाठ किया गया….उसके बाद उतने ही अच्छे से विसर्जन भी किया गया…..इस अवसर पर न सिर्फ परिवार वाले बल्कि मोहल्ले के लोग भी पूजा पाठ करने आते रहे….जिन्होंने कहा की गणेश जी प्रथम पूज्य भगवान है और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से कष्ट दूर हो जाते है….यही नहीं बल्कि मन को बहुत शांति और सुकून भी मिलता है….उन्होंने यह भी कहा की गणेश जी के गणेश चतुर्थी को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है…जिसमे भक्त भगवान की भक्ति में पूरी तरह से लीन रहते है…और सबसे ज्यादा बच्चो में उत्साह देखने को मिलता है जिसका इंतजार सालो से रहता है….सिरगिट्टी में रहने वाले यादव परिवार ने बताया की गणेश जी की जिस तरह से पूजा अर्चना हुई उसी तरह से उनको तालाब में विसर्जित भी किया गया….और भगवान गणेश से सभी के लिए की मंगल कामना किया गया….इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *