Blog

यादव समाज ने श्री गोवर्धन पूजा समारोह यज्ञशाला में मनाया

बिलासपुर। बिलासपुर जिला यादव समाज द्वारा श्री गोवर्धन पूजा समारोह यज्ञशाला ग्राम खैरा डंगनिया में संपन्न हुई, पूजा समारोह में हजारों की संख्या में स्वजातीय महिला,पुरुष, बच्चें शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण और श्री गोवर्धन पर्वत की पूजा, हवन कर प्रसाद (भोजन) ग्रहण किए। समारोह के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला रहे,अध्यक्षता डा सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भुनेश्वर यादव, रामकुमार यादव, अमित यादव, शैलेन्द्र यादव, नीरज यादव, रामचंद्र यादव, अजय यादव, राकेश यादव, राजकुमार यादव, सुनील यादव, गौरी शंकर यादव अभिलेश यादव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सुशांत शुक्ला ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं समाज को एकजुट करने और धर्म के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। डा सोमनाथ यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण प्रकृति और गौवंश की रक्षा करने का संदेश देते हुए श्री गोवर्धन पर्वत की पूजा करने और अहम और वहम को त्यागने की प्रेरणा दी। समारोह का संचालन अनिल यादव ने किया वही आभार प्रदर्शन शिवशंकर यादव द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *