ध्यान दें! 31 दिसंबर से पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया गया तो हो सकता है बड़ा नुकसान

आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करना
अनिवार्य
पहले था निःशुल्क अब केन्द्र सरकार को देना पड़ रहा है 1000 का पेनाल्टी
बिलासपुर। भारत सरकार ने सभी पैन कार्डधारकों के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना और वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2024 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें।
बता दे ज्यादातर लोग पैन कार्ड का इस्तेमाल इसलिए करते है ताकि पहचान पत्र,बैंक खाता और अन्य चीजों में।इसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। यहां तक बाइक लेने जाओ या फिर कुछ काम करो तो पैन कार्ड जरूर पूछा जाता है। इसलिए कई
लोग इनकम टैक्स भरे या न भरे लेकिन पैन कार्ड जरूर बनवा लेते है। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने इस पूरे सिस्टम को बदलने के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना शुरु करवा दिया है।
क्या होगा यदि आधार से पैन नहीं जोड़ा
अगर 31 दिसंबर 2024 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया गया, तो पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इससे न केवल वित्तीय लेन-देन में कठिनाई हो सकती है, बल्कि बाद में इसे पुनः सक्रिय करना भी मुश्किल होगा। इसलिए समय रहते पैन और आधार को लिंक करना जरूरी है।
नए नियम का प्रभाव
यह कदम न केवल वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में सहायक होगा बल्कि देश में डेटा प्राइवेसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेगा। सरकार के इस कदम से वित्तीय प्रणाली में सुधार होगा और लोगों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्थाओं का निर्माण होगा।
क्या होता है पैन कार्ड
पैन कार्ड, आयकर अधिनियम, 1961 के तहत जारी किया जाने वाला एक लेमिनेटेड कार्ड होता है. इसमें एक 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है, जिसे परमानेंट अकाउंट नंबर मतलब पैन कहते हैं।
पैन कार्ड से जुड़ी कुछ बातें
1 पैन कार्ड,भारत में व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए टैक्स उद्देश्यों से जारी किया जाने वाला एक विशिष्ट पहचान नंबर होता है।
2 पैन कार्ड, टैक्स भरने, बैंक अकाउंट खोलने, निवेश करने, और कई तरह के कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
3 पैन कार्ड, पहचान या जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
4 पैन कार्ड, आजीवन वैध होता है,पैन कार्ड खराब हो जाए या नुकसान हो जाए, तो नया पैन कार्ड लेना पड़ता है।
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने काम चल रहा है। पहले यह काम निशुल्क रखा गया था लेकिन जब केंद्र सरकार के निर्देश का असर नहीं हुआ तब केंद्र सरकार इसके लिए 1 हजार का पेनाल्टी रखा है और यह चालान का पैसा सीधे केंद्र सरकार के पास जाता है।इसके लिए अब पैन कार्डधारक धीरे धीरे करके आ रहे है और लिंक करवा रहे है ।
राजेश नायर
ऑनलाइन संचालक
आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया बहुत अच्छी योजना है। इससे एक बार में किसी भी इंसान का डिटेल आ जायेगा। आजकल आधार में कुछ परिचय पत्र में कुछ और रहता है लिंक होने से सब कुछ एक जैसा और एक लिंक पर सब पता चल जायेगा।इसके लिए लोग अब जागरूक होकर लिंक करवाने में रुचि ले रहे है। क्योंकि आजकल सबसे महत्वपूर्ण आधार कार्ड हो गया है। जिससे लिंक होने से आमजनों को ही फायदा होगा। केन्द्र सरकार की यह योजना बढ़िया है।
निखिल अग्रवाल
चार्टेड एकाउंटेंट अधिवक्ता बिलासपुर
निश्चित ही केंद्र सरकार की योजना आमजनों के लिए लाभकारी है। I
आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करना अच्छी योजना है।
दिलीप शर्मा
कारोबारी बिलासपुर