भाजपा सरकार की किसान विरोधी रवैया के खिलाफ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के द्वारा सत्यम चौक में धरना प्रदर्शन

कांग्रेस ने कहा -सोसाइटी में किसानों को बोरा, एवं टोकन नहीं मिल रहा, धान बेचने भटक रहे किसान
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के किसान विरोधी रवैया के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन की अगवाई में कांग्रेस जनों ने सत्यम चौक में धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा के उपरांत राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। धरना सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा है कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों से 21 क्विंटल धान कांग्रेस सरकार ने खरीदा था और किसानों को पूरी राशि का भुगतान कांग्रेस शासन काल में किया गया था। लेकिन अब भाजपा शासन काल में बीज उत्पादक किसानों का धान भी नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों से आधा अधूरा धान लिया जा रहा है । डबल इंजन की सरकार ने किसानों की धान खरीदी के लिए घोषणा की थी उसे सरकार पूरा नहीं कर रही है। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि किसानों को सोसाइटी में बोरा नहीं मिल रहा है। ₹30 और ₹35 में किसानों को धान बेचने के लिए बोरा खरीदना पड़ रहा है जबकि समिति से बाद में किसानों को सिर्फ 25 ₹25बोरा का मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन धान खरीदी में किसानों को दिक्कत हो रही है टोकन नहीं मिल रहा है। सत्यम चौक में धरना सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि भाजपा सरकार के रवैया से पूरे प्रदेश में किसान परेशान है 5 एकड़ से अधिक खेती वाले किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है । किसानों को धान का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है सोसाइटी में धान का उठाव नहीं हो रहा है जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है यहां के किसान परेशान हैं। अभय नारायण राय तथा प्रमोद नायक ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ विश्वास घात किया है । सत्ता पाने के लिए भाजपा ने महतारी वंदन तथा किसानों का पूरा धान खरीदने की घोषणा की थी लेकिन सत्ता पाने के बाद भाजपा सरकार किसानों को भूल गई। उनका पूरा धान भी नहीं खरीद रही है। गांव की हालात बदतर हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान टोकन के लिए भटक रहे हैं। कांग्रेस शासन काल में किसान खुश थे ।

आज के धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से पदेश सचिन तैय्यब हुसैन देवेन्द्र सिंह बाटू अजय श्रीवास्तव आशुतोष शर्मा मोहम्मद मुशीर विनोद मिश्रा राजीव रतन सिंह
भास्कर यादव पार्षद रामा बघेल, स्वर्णा शुक्ला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धितेश सीताराम जायसवाल ब्लॉक प्रभारी समीर अहमद, ऋषि पांडे, रविंद्र सिंह ठाकुर , राजकुमार तिवारी, शेख निजामुद्दीन,रिजवान खान, सुभाष ठाकुर, गौरव एरी रमजान गौरी, अयाज खान मनोज ठाकुर साहीद कुरैशी गुलनाज खान के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। सभा के पश्चात शहर अध्यक्ष विजय पांडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन तथा कांग्रेस जनों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार राहुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।