भूपेश बोले,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में डस्टर और चाक खरीदने के लिए फंड नहीं है

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, संस्कृति और खेल के साथ कानून व्यवस्था चरमराई
नवविवाहित शादीशुदा बहनों को महतारी वंदन योजना लाभ नहीं मिल रहा
कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में नक्सलियों के संगठन को कमजोर किया
बिलासपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के एक साल के रिपोर्ट कार्ड पर किया हमला,कहा- एक साल में किसानों को न्याय नहीं मिला है। किसानों को नहीं मिल रहा धान का एकमुश्त किस्त, ना नगद , ना पंचायत में भुगतान, इसके साथ राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
दरअसल प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे।
इस अवसर पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से बात की,उन्होंने कहा कि
भाजपा के एक साल में गौ तस्करी के मामले में वृद्धि आई है। छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक गायों की तस्करी के मामले बढ़े है।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, संस्कृति और खेल के साथ कानून व्यवस्था चरमराई है। यहां तक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में डस्टर और चाक खरीदने के लिए फंड नहीं है, महतारी वंदन योजना पर तंज.. कसते हुए बोले कि नवविवाहित शादीशुदा बहनों को महतारी वंदन योजना लाभ नहीं मिल रहा है। पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा है।जिसके कारण आमजनों को समस्या हो रही है।
भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ के दौरे पर स्वागत है, आगे उन्होंने बोला कि कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में नक्सलियों के संगठन को कमजोर किया है। कांग्रेस सरकार ने छ: सौ गाँवों को नक्सलियों से मुक्त कराया था। भाजपा राज में बफ़र ज़ोन में कैंप खुलते थे । कांग्रेस राज में नक्सलियों को पीछे ढकेल कोर ज़ोन में कैंप खुलवाया था। वही उन्होंने बताया कि बस्तर के दुरस्त अंचलों में गणना नहीं होती थी, बल्कि कांग्रेस ने ग्रामीण और स्थानियों निवासियों को राशन का हक और अन्य अधिकार दिलाया,जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि रही।
पूर्व सीएम ने बातो ही बातो में बताया कि छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं होता है। भाजपा सरकार ने आयुष्मान का 14-15 सौ करोड़ का भुगतान रोका हुआ है। इसलिए देश भर में सिर्फ छत्तीसगढ़ छोड़कर कही का भी कार्ड उपयोग हो जाता है।
धान खरीदी मामले में भूपेश ने सरकार को घेरा
धान खरीदी के मामले पर उन्होंने भाजपा को घेरा,उनका कहना है कि बीजेपी के शासनकाल में प्रदेश भर में धान खरीदी को लेकर बहुत सारी गड़बड़ियां हैं, जिसकी वजह से किसानों को समस्या उठानी पड़ रही है।
नक्सलवाद पडा कमजोर
पूर्व सीएम ने नक्सलवाद की समस्या को लेकर कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ऐसे बहुत से काम किए गए। जिसके कारण नक्सलवाद प्रदेश में कमजोर पड़ा है। यही वजह है कि आज अमित शाह वहां दौरे पर आ पा रहे हैं।
बीजेपी डरी हुई है इसलिए चुनाव नहीं करवा रही
निकाय चुनाव को लेकर भूपेश बघेल बोले कि बीजेपी डरी हुई है इसलिए चुनाव नहीं कर रही। बीजेपी को संविधान से कोई लेना देना नहीं है। महाराष्ट्र में भी देख लीजिए कि वहां क्या हाल रहा।
कांग्रेसी गुटबाजी को लेकर हंसे
पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि क्या कारण है कि कांग्रेसी एक नहीं है और आपसी गुटबाजी चल रही है विवाद हो रहा है।इस प्रश्न पर उन्होंने हंस कर कोई जवाब नहीं दिया।
निजी कार्यक्रम में भूपेश के साथ अटल और दिलीप कार में हुए सवार
पूर्व सीएम के आगमन पर छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेसी मौजूद रहे जिन्होंने स्वागत किया। इसके बाद फोटो खींचने वालों की भी भीड़ बनीं रही,इसी बीच मीडिया से बातचीत करने के बाद भूपेश बघेल जब निजी कार्यक्रम में रवाना हुए तो अपने साथ कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को साथ ले गए जिसे कांग्रेसी देखते रहे।