6 वर्ष पहले बलात्कार में फरार आरोपी को हैदराबाद से किया गया गिरफ्तार

नाबालिक को बहला फुसलाकर लेकर जाने वाले फरार आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ए सी सी यू और सरकंडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश
बिलासपुर। प्रार्थी ने दिनांक 18.05.2018 को अपने नाबालिक लड़की को घर से बिना बताये कहीं चली जाने और कोई अज्ञात व्यति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान गुम बालिका को वर्ष 2018 में दस्तयाब किया गया था। जिसमें बालिका ने आरोपी विवेक कुमार सिंह द्वारा डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ बैंगलोर ले जाना एवं बालात्कार करने का प्रयास करना बतायी थी, प्रकरण में आरोपी विवेक कुमार सिंह फरार था। जिसकी पतासाजी किया जा रहा था, कि आरोपी पतासाजी हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जा रहा था। सभी तकनीकी पहलुओं पर सूक्ष्म विश्लेषण करने पर आरोपी का मोबाईल लोकेशन हैदराबाद में मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजहरुद्दीन (ए सी सी यू)के हमराह टीम तैयार कर दिनांक 11.12.2024 को आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर थाना लाकर विधिवत् रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, उपनिरीक्षक अजहरुद्दीन, ASI गजेंद्र शर्मा,
आर. 1008 मुकेश वर्मा,
आर. 718 दीपक उपाध्याय,
आर. 865 निखिल जाधव,
आर. 670 टी संतोष का विशेष योगदान रहा।