Blog

किसानो को धान वापस ले जाने का फरमान पर भड़के किसान

पूर्व मंडी अध्यक्ष के चक्का जाम चेतावनी के बाद खाली कराया गया धान

बिलासपुर। कोटा विधानसभा के धान खरीदी केंद्र केंदा मे सहकारी समिति द्वारा ऑपरेटर हड़ताल एवं हमालो की समस्या होने के कारण पचास से ज्यादा टोकन धारी किसानो को धान वापस ले जाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया । जिससे सुबह 4 बजे से लाइन लगाए किसानो मे आक्रोश देखा गया । किसानो ने इसकी जानकारी पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला को दी मामले की जानकारी मिलते ही संदीप शुक्ला अपने साथियों के साथ धान खरीदी केंद्र पंहुच कर किसानो की समस्या से रूबरू हुए एवं समिति के धान खरीदी प्रभारी से किसानो का धान खाली कराने को कहा गया किन्तु धान खरीदी की मात्रा कम करने के दबाव के चलते खाली नहीं कराया जा रहा था
पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने धान खाली न कराये जाने पर आरएमकेके सड़क पर चक्का जाम की चेतावनी दी । जिसके कारण आनन फानन मे किसानों का धान खाली कराया गया ।
संदीप शुक्ला ने कहा की एक तरफ विष्णु देव की सरकार किसानों का एक एक दाना धान खरीदने की बात कहती है । वंही दूसरी ओर किसानों को रकबा समझौता, रकबा कटौती एवं अन्य परेशानियों का हवाला देकर धान खरीदी कम करने की साजिश कर रही है पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैँ ।
किसानों ने धान खाली कराने पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला एवं साथियों का आभार जताया ।

वर्जन
किसानो के साथ हो रहे अन्याय को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानो के धान को खरीदने में प्रबंधक आनाकानी करते है। जबकि किसान सुबह से आकर अपना धान लेकर मंडी आते है ताकि उनका धान जल्दी निकल जाए।

संदीप शुक्ला
कांग्रेस नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *