Blog

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई..मौके पर हुई पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर, पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई वही पीछे बैठी महिला घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के पताईडीह मोड के आगे आई टी आई से पहले सोमवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी निवासी दुजराम सोनी पिता हरिराम सोनी उम्र लगभग 55 वर्ष अपनी पत्नी रामकली सोनी के साथ परिवारिक काम से जयरामनगर (मस्तूरी) गया हुआ था जो अपना काम निपटाकर अपनी पत्नीं के साथ बाइक क्र. CG 10 X 2557 से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी पताईमोड के आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक चला रहे दूजराम की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठी मृतक की पत्नी घायल हो गई। जिसकी सूचना सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां घायल महिला का इलाज जारी है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज आगे की जांच में जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *