Blog

गृह प्रवेश के पांचवें दिन मकान में चोरी, 65 हजार का सामान पार

चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। ट्रांसपोर्टर अपने नए मकान में गृह प्रवेश की पूजा करने के बाद पुराने मकान में चले गए। पांचवें चोर ने रोशनदान को काटकर मेहमानों द्वारा दिए गए गिफ्ट व अन्य समान चोरी कर भाग गए। दूसरे दिन ट्रांसपोर्टर नए मकान पहुंचा तब चोरी के बारे में पता चला। सामान की कीमत 65 हजार रुपए है।

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि यदुनंदन नगर सी-96 तिफरा थाना सिरगिट्टी निवासी रोमहर्ष शर्मा ट्रांसपोटिंग का काम करते हैं। उन्होंने डी-3 रॉयल एलिजेन्स कॉलोनी चकरभाठा थाना चकरभाठा में मकान बनवाया है। 10 दिसंबर को मकान का गृह प्रवेश हुआ था। 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे घर में ताला बंदकर अपने पुराने घर चले गए थे। 15 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे अपने परिवार के साथ नए मकान पहुंचे और गेट में लगे ताला को खोलकर अंदर गए। तब देखा कि बेडरूम के रोशनदान की जाली टूटी हुई थी। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। बाथरूम व आंगन में लगे 8 नग नल, 1 सावर,1 नग मिक्सी, 1 नग हार्टपार्ट, 1 बेलेकेट, 1 नग डीनर सेट व गिफ्ट, लिफाफा चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 65 हजार रुपए है। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर एक अज्ञात युवक चोरी कर सामान को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *