Blog

पटवारियों ने काला कपड़ा पहनकर ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार

संघ बोला,जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक तक चलता रहेगा बहिष्कार

बिलासपुर। प्रदेश भर के पटवारियों का ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने का सिलसिला अभी भी जारी है। यही कारण है कि पटवारी हर सोमवार को काले कपड़े और बाकी दिन काला फीता लगाकर काम कर रहे है।
संसाधन और नेट भत्ता की मांग को लेकर प्रदेश भर के पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। पटवारियों ने राज्य सरकार के पास कई बार अपनी समस्याओं को सामने रखा और मांग किया कि पटवारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी लंबित मांगो को जल्द पूरा किया जाए।इसके बाद भी सरकार ने पटवारियों की लंबित मांगो को अब तक पूरा नहीं किया है। जिसके कारण पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने का मन बना लिया और 16 दिसंबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
दरअसल यह विरोध पटवारियों ने एक अलग अंदाज में किया है। इसमें पटवारियों ने प्रत्येक सोमवार को काला कपड़ा पहनकर विरोध कर रहे है। उसके बाद। बाकी दिन काला फीता लगाकर विरोध स्वरूप काम कर रहे है।
पटवारियों का कहना है कि सरकार ने वायदा किया था नेट भत्ता और संसाधन दिया जायेगा इसके बाद भी अभी तक किसी तरह का कोई सुविधा नहीं दी जा रही है जिसके कारण पटवारियों में नाराजगी बनी हुई है।
पटवारियों की अब यह लड़ाई आर पार की लड़ाई है और जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक काला कपड़ा पहनकर विरोध स्वरूप काम किया जायेगा


जब तक ऑनलाइन कार्य करने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध नही कराती तब तक ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। आखिर हम ऑनलाइन कार्य कैसे और किसमें करेंगे।

भागवत कश्यप
प्रदेश अध्यक्ष पटवारी संघ

ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया गया है। मैनुअल काम कर रहे है। सरकार जब तक आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराती है तब तक विरोध के रूप में काला कपड़ा और फीता लगाकर काम किया जायेगा।

देव कश्यप
जिलाध्यक्ष पटवारी संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *