सिम्स से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिम्स से वीवो कंपनी का मोबाईल व नगदी रकम,आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड को रात्रि में किया था चोरी
बिलासपुर।सिटी कोतवाली पुलिस ने सिम्स से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुयश दुबे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी मां राखी दुबे को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया था।इस दौरान टेबल स्टैण्ड पर एक मोबाईल वीवो कंपनी, पर्स में रखे नगदी रकम, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड को रख कर सो गये थे। इस दौरान देर रात करीब 4 बजे नींद खुली तो सामान नहीं जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । चोरी होने की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज कराया गया।पुलिस ने
चोरी गए समान की जांच कर रही थी।
इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संतोष निषाद उर्फ गुड्डू साई पिता विजय निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी निपनिया बलौदा बाजार ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। मुखबिर की खबर पाकर सिटी कोतवाली पुलिस ग्राम निपनिया बलौदा बाजार पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़कर पुछताछ किया गया। जिसने सिम्स से चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से 1 वीवो कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया हैं । बाकी नगदी रकम को खर्च करना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।