शराब के नशे में धुत्त भूपेश बघेल ने स्कूल में की बदतमीजी…शिक्षकों से गाली गलौच कर मारपीट किया
नशे में धुत्त होकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर ।
स्कूल में घुसकर गुंडागर्दी और हंगामा करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक शराब के नशे में धुत्त थे।जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। इसी क्रम में कोटा पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग एक स्कूल में घुसकर गुंडागर्दी कर रहे है।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार्यवाही की। दरअसल प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपियों
भूपेश बघेल पिता वेदप्रसाद बघेल उम्र 24 वर्ष, सोमेश्वर दिनकर पिता दुर्योधन दिनकर उम्र 28 वर्ष
.समेर दिनकर पिता संतोष दिनकर उम्र 18 वर्ष, राहुल मरावी पिता कन्हैया मरावी उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बघेलकापा थाना तखतपुर के द्वारा शराब के नशे में स्कूल के अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट किया गया है।