Blog
शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पीड़िता सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उमेश कुमार यादव ने उसे शादी करने का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने शादी करने बोला तो वह टाल मटोल करने लगा। इसके बाद एक दिन शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाना में की। पीड़िता की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में उमेश कुमार यादव के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया ।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।