Blog

नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। शनिवार को पुलिस की टीम ने युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। सरकंडा पुलिस ने बताया कि बीते 2 जनवरी को परिजन ने अपराध दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि लिंगियाडीह के पुरानी बस्ती महामाया मंदिर के पास रहने वाला आरोपी रामशरण धुरी (19) ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर अपने साथ रखा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी रामशरण को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया गया। पीड़िता की इंस्टाग्राम से रामशरण से जान पहचान हुई। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। आरोपी राम शरण ने पीड़िता को नए साल के दिन मिलने के लिए अपने घर बुलाया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *