Blog

तोखन साहू बोले,बिलासपुर को मिलेगा जल्द ही मंत्री पद

भारत सरकार ने माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी किया

बिलासपुर—केन्द्रीय आवस मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कुछ हार का डर या परफार्मेन्स प्राबल्म को लेकर निकाय और पंचायत चुनाव को नहीं टाला जा रहा है। जल्दी ही चुनाव कराया जाएगा। हमारे लिए पहले भी ऐसा ही कहा गया है। हमने विधानसभा जीता.लोकसभा में झण्डे गाड़े और अब निकाय और पंचायत चुनाव भी जीतेंगे। इस दौरान तोखन साहू ने देश में मध्यावधि चुनाव से भी इंकार किया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि जल्द ही बिलासपुर मंत्री का पद मिलेगा।केन्द्रीय आवास मंत्री तोखन साहू ने कहा भारत सरकार ने माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी किया है। ना केवल साहू समाज बल्कि मानवता की देवी का बहुत बड़ा सम्मान है। केन्द्रीय मंत्री बताया कि माता साहू समाज की अराध्य देवी हैं। उन्होने मानव समाज की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित किया है। भारत सरकार ने डाक टिकट जारी कर साहू समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर समाज और मानवता का सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान तोखन साहू ने इंकार किया कि डाक टिकट अभियान का संबध चुनाव से नहीं है।

जल्द होगा निकाय पंचायत चुनाव

कोविड जैसी महामारी की स्थिति भी नहीं है।अब जगह जगह प्रशासक बैठा दिया गया है। आखिर निकाय और पंचायत चुनाव टालने की वजह क्या है। कांग्रेस लगातार हमलावर है। तोखन साहू ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गयी है। जो भी कमियां थी उसे दूर कर लिया गया है। निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एलान भी जल्द हो जाएगा।

बिलासपुर को मिलेगा अधिकार

बिलासपुर के बड़े बड़े कार्योलयों को रायपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। कामर्शियल कार्यलय से लेकर कई सुविधाएं बिलासपुर से निकालकर रायपुर में स्थापित किया गया है। संभागीय पेंशन कार्यालय की भी स्थिति ठीक नहीं है। तोखन ने बताया कि बिलासपुर की जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। बिलासपुर के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।

पार्टी के प्रति आभार

पहले झारखण्ड अब दिल्ली प्रभारी बनाया गया है। क्या हाल है दि्ल्ली का…तोखन ने बताया जिम्मेदारी के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति का आभार जाहिर करता हूं। दिल्ली विधानसभा में साहू समाज के महत्वपूर्ण सम्मेलन की जिम्मेदारी मिली है। जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करूंगा।

कांग्रेसियों को बताया मुंगेरी लाल

मध्यावधि चुनाव के सवाल पर तोखन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की, एनडीए सरकार कार्यकाल पूरा करेगी। मध्यावधि चुनाव की बात करने वाले मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। मोदी का संकल्प भी पूरा होगा।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

बीजापुर में पत्रकार हत्या और छत्तीसगढ़ की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तोखन साहू ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल की बात नहीं है। पत्रकार हत्या की निंदा करता हूं। मामले सरकार के संंज्ञान में है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी दोषी नहीं बचेगा।

भूपेश अपने नेता का नहीं किया सम्मान

भूपेश बघेल के आरोपों पर क्या कहेंगे…आरोप लगाया है कि ठेकेदार को 90 प्रतिशत पेमेंट कर दिया गया है। क्या कोई सांठगांठ है। तोखन ने कहा भूपेश बघेल को अपना गिरेबान झांकना चाहिए। ठगी कर सत्ता में आए थे। 5 साल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार के गर्त में डाल दिया। अब तिलमिला रहे है। सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर और कह रहे हैं। भूपेश बघेल ने अपने ही नेताओं का सम्मान नहीं किया। ढाई- ढाई साल की घोषणा हुई थी…बताएं उन्होने क्यों पालन नहीं किया।

जीतेंगे पंचायत और निकाय चुनाव

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव टालकर जनता के बीच अच्छा परफार्मेन्स देने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार पत्थर गाड़ रही है। पंचायत को पैसा बांट रही है। यदि आज चुनाव हो जाए तो भाजपा की हार निश्चित है। तोखन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय कुछ ऐसा ही दावा था। लेकिन भाजपा ने भूपेश निकम्मी सरकार को हटा दिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े-बड़े दावे किए। लेकिन जनता 11 में 10 सीट बीजेपी को दिया। विधानसभा उपचुनाव भी जीते। अब निकाय और पंचायत चुनाव में भी जीतेंगे। क्योंकि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।

समय पर मिलेगा मंत्री पद

क्या प्रदेश सरकार में खींचातानी है। आखिर मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की वजय क्या हो सकती है। तोखन ने कहा कि खींचतान की कोई बात नहीं है। सभी लोग दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। विलंब का भी सवाल नहीं है। सब तय समय में होंगा। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ मिलता नहीं है। एक अन्य सवाल पर दुहराया कि जल्द ही बिलासपुर को भी मंत्री मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

00:31