मुंगेली जिले के कृषि विभाग के उप संचालक के ऊपर लगा गंभीर आरोप

अधिकारी के गाली गलौच से परेशान अधिकारी/कर्मचारी ने बड़ी संख्या में मुंगेली कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बिलासपुर/मुंगेली। मुंगेली जिले के कृषि विभाग के उप संचालक के ऊपर आरोप लगाते हुए विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उप संचालक को हटाने की मांग की गई है।
बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि उप संचालक कर्मचारियों के साथ अभद्रता से पेश आते हैं यहां तक कि महिला अधिकारी कर्मचारी से भी बदत्तमीजी से बात करते हैं व दबाव पूर्वक शासकीय कार्य कराया जा रहा है । शिकायत पत्र के अनुसार शासकीय वाहन को निजी उपयोग के लिए गृह आवास पत्थलगांव जशपुर ले जाया जाता है । स्थापना कक्ष से जीपीएफ अवकाश स्वीकृति एवं अन्य प्रकरणों की स्वीकृति नहीं दी जाती हैं।
ज्ञापन में बोले,शासकीय पद का करते है दुरुपयोग
शासकीय कर्मचारियों का आरोप है कि अपने पद का दुरुपयोग करके छोटे कर्मचारियों को बेवजह परेशान करते है। घर का काम करवाते है और सरकारी वाहनों को निजी कार्य में उपयोग करते है।जिसका विरोध करने पर नौकरी से निकालने और सस्पेंड करने की धमकी देते है।
कई बार हो चुका है विवाद
कर्मचारियों का आरोप है कि इसके पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस बार भी कार्यवाही नहीं हुई तो सीएम और विभागीय मंत्री के पास जाकर शिकायत करेंगे।