Blog

घर वालों के डॉटने पर घर से भाग गया था नाबालिक,मिला

बच्चे की गुम होने की सूचना के कुछ ही घंटो में किया दस्तयाब

बिलासपुर। ग्राम सिंघरी निवासी प्रार्थिया नंदनी साहू ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाबालिक लड़का 7 जनवरी को बिना बताये कहीं चला गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करके जांच शुरू की गई। मामला गंभीर होने से रतनपुर पुलिस ने टीम का गठन किया। पुलिस ने गुम नाबालिक की पता तलाश करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देकर व व्हाटसप के माध्यम से ईश्तहार जारी किया गया था। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि चकरभाठा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़का घूम रहा है। सूचना पर रतनपुर पुलिस ने गुम नाबालिक को दस्तयाब कर नाबालिक के घर वालों के सुपुर्द किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *