Blog
अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश,शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर । सकरी पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस का कहना है युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
सकरी पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि करीब 25 से 30 वर्ष के व्यक्ति की लाश रेलवे फाटक के पास पड़ी हुई है।सूचना पाकर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पुलिस ने देखा तो खुद हैरान रह गई।पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे सत्या नगर अमेरी थाना सकरी के पास ट्रेन से कटने से मृत्यु हुई है। सकरी थाना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।शव का शिनाख्त अभी तक नही हो पाया है।शिनाख्त नही होने से शव को सिम्स मे रखा गया है।पुलिस ने आमजनता से अपील की है कि अज्ञात व्यक्ति के विषय मे जानकारी/पहचान होने पर सकरी पुलिस के मोबाइल नंबर 9479191721
कंट्रोल रूम 9479193099 पर सूचित करे।