Blog
चाकू लहराते युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। चाकू लहराकर आम लोगों को धमकी देने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। तोरवा पुलिस ने बताया कि सोमवार को भ्रमण के दौरान आकस्मिक चेकिंग किया जा रहा था। इस बीच देवरीखुर्द मंगल विहार के सामने अनिल कोरी द्वारा चाकू दिखाकर आम लोगों को भयभीत करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अनिल कोरी को देवरीखुर्द मंगल विहार के सामने से पकड़ा गया। जिसके कब्जे से चाकू जब्त की गई है।