बेटी के घर गई महिला के मकान में चोरी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
बिलासपुर। बेटी के घर कसडोल गई महिला के सूने मकान में चोरी हो गई। किसी अज्ञात चोर ने दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवर व नगदी चोरी कर भाग गया। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मंगला सब्जी बाजार के पास पेट्रोल पम्प के बाजू में रहने वाली साजदा बानो परित्यक्ता है। उसकी बेटी नाजिया परवीन अपने परिवार सहित कसडोल में रहती है। साजदा बानो ने 8 जनवरी की सुबह 9 बजे अपने घर के कमरे व मेन गेट में ताला लगाकर बेटी नाजिया परवीन के घर कसडोल गई थी। 12 जनवरी की रात 8 बजे वहां से वापस लौटकर घर आई। तब मेन गेट व कमरे में लगे ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर आलमारी, पेटी खुली थी। पेटी व आलमारी में रखे एक जोडी चांदी सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।