हत्या का मुख्य फरार आरोपी उप्र से गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस ने 6 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार
बिलासपुर। हत्या का फरार आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। रविवार को तारबाहर पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है।
तारबाहर थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को मृतक हरिओम की मारपीट से मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि संदेही इन्द्रजीत व सुयश का लेनदेन के संबंध में विवाद था, जिसे घटना के दिन आरोपियों द्वारा फोन किया गया था। पुलिस ने आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया था। प्रकरण के मुख्य आरोपी इंद्रजीत यादव घटना के बाद से फरार हो गया था। पुलिस की सायबर सेल टीम ने आरोपी का कॉल डिटेल, लोकेशन प्राप्त किया। बलिया उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार किया ।