Blog

मदकूद्वीप मेले में झुला झूलने के नाम पर चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हत्या के आरोपी गिरफ्तार-सरगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने में मिली सफलता

अपचारी बालक को अभिरक्षा में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर/मुंगेली ।
मदकूदीप मेला में झुला झूलने के नाम पर कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष को इतना मारा कि एक युवक की मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सरगांव पुलिस ने बताया कि मदकूद्वीप छेरछेरा मेला में प्रार्थी अभय साहू पिता रमेश उम्र 19 वर्ष किरना आबादीपारा दोपहर करीब 2.30 बजे अपने साथी आकाश सतनामी, बंटी गेंदले, थनेश्वर साहू, अभय सतनामी के साथ पैदल मदकू मेला घुमने गए थे, मेला में प्रार्थी अभय व बंटी गेंदले करीबन 4.30 बजे हवाई झुला झूलकर बाहर निकला तो थोड़ी दुरी पर ग्राम मुर्रा नांदघाट के विदेशी वर्मा,उमेश वर्मा, देवनारायण वर्मा व भूपेन्द्र लोगो के साथ आपस मे वाद-विवाद हो रहे थे। इसी बीच बंटी अपने दोस्तों के साथ मेला तरफ चले गए और प्रार्थी अभय साहू जहां पर विवाद हो रहा था उस तरफ चला गया तो विदेशी वर्मा, उमेश वर्मा, देवनारायण वर्मा व भूपेन्द्र लोग किसी बात को लेकर अभय साहू के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दिए। जिससे अभय साहू के सिर मे चोट लगने से किसी तरह भागकर अपने दोस्त करन यादव, रोहित साहू, बादल, कुनाल व अन्य लोगो को बताया फिर उन लोग साथ में आकर मौका घटना स्थल झुला के पास आकर आपस मे बातचीत हुए फिर प्रार्थी अभय साहू अपने दोस्त रोहित साहू, बादल साहू, मनीष साहू, राकेश यादव व अन्य सभी घर जाने के लिए स्कूल के पास पार्किंग में आए और करन यादव मेला में ही रूक गया। करीबन 15-20 मिनट बाद पता चला कि मुर्रा निवासी उमेश, देवनारायण विदेशी, भूपेन्द्र मिलकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर हाथ-मुक्का, लात तथा डंडा, बेल्ट से मारपीट करते हुए चाकू से करन यादव को जान से मारने की नियत से चाकू से मारकर भाग गए। आहत करन यादव के छाती एवं गला के पास गहरी चोंट लगने पर झूला के पास बेहोश पड़े रहने की सूचना पर मेला में ड्यूटी करने वाले सरगांव पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंचकर घायल करन यादव को तत्काल इलाज के लिए सरगांव अस्पताल में भर्ती कराया । घायल करन यादव का इलाज के दौरान मौत होने पर अलग से धारा जोड़ी गई। पुलिस ने जांच में प्रार्थी गवाहों का बयान लिया ।इस बीच पुलिस फरार आरोपियों की लगातार खोजबीन कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी भुपेन्द्र वर्मा पिता रामखिलावन उम्र 21 वर्ष मुर्रा नांदघाट और विधि से संघर्षरत बालक को गांव में देखा गया है। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ झुला झूलने की बात से विवाद हुआ और घटना को अंजाम देना स्वीकार किए।

झूला झूलने के नाम पर बढ़ा विवाद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने झूला झूलने के नाम पर बेवजह विवाद किया और गुंडागर्दी करते हुए पहले दोस्तों को लाठी से मारा उसके बाद दूसरे दोस्त को चाकू से मारकर हत्या कर दी।

एसपी के निर्देश पर सरगांव पुलिस नींद से जागी

एसपी भोजराम पटेल की फटकार और निर्देश के बाद पुलिस नींद से जागी और आनन फानन में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन की,इसमें आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की और दो लोगों को गिरफ्तार की।बाकी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *