Blog

गुण्डागर्दी,मारपीट और तोडफोड करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

गुंडागर्दी करने वालों पर सीपत पुलिस की कार्यवाही रहेगी निरंतर जारी

बिलासपुर। सीपत के बाजारपारा में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर घुसकर मारपीट तोड़फोड़ और आतंक मचाकर गुंडागर्दी की थी।इसमें पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया था जबकि फरार एक आरोपी को सीपत पुलिस ने आज पकड़ लिया है।

सीपत पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी निवासी बाजारपारा सीपत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके घर के पास मोहल्ले के लड़कों ने पुराने रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी युवकों ने एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से घर के अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद करके जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंककर मारे थे। जिससे हाथ और कोहनी के पास चोंट लगा हुआ है।पुलिस ने यह भी बताया कि प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीजी 8872, माटर पंप,बिजली मीटर को तोडफोड किया है।इस मामले में पुलिस पहले दिन ही आरोपी विकास वर्मा, आशीष साहू,निकेश वर्मा, प्रकाश वर्मा उर्फ पांगन वर्मा ,रोशन खरे और यश खरे सभी सीपत निवासी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था ।प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार था। जिसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनीष वर्मा पिता स्व जुठेल वर्मा उम्र 18 साल बाजार पारा ग्राम सीपत को दबिश देकर पकड़ा। पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *