Blog
फिल्म एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला….

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है, मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
रात को करीब 2 बजे सैफ अली खान पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए. उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है. हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं.पुलिस अब सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई है. सवाल ये उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर सैफ अली खान के घर में आखिर घुस कैसे गया.