Blog

पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी पर लाठी डंडे से वार कर हत्या कर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका के धनवार मोहल्ला निवासी मृतका समुद्री बाई 42 वर्ष और उसके पति मैकू धनवार उम्र 45 वर्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। दोनो के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैकू धनवार अपनी पत्नी समुद्री बाई पर लाठी डंडे से वारकर हत्या कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी मैकू गोद ली हुई 10 माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया है। कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया है। फरार पति की पता तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *