धारदार हथियार लहराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

स्ट्रीट पेट्रोलिंग में पकड़े गये बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने के लिए और क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित किया है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में लगातार संध्या स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने का भी निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण पुलिस कर रही है। इस दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि साइंस कालेज ग्राउण्ड में मेला समाप्त होने पर दुकानदार अपना सामान समेट रहे थे ।तब एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर दुकानदारों एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी अनुराग श्रीवास नयापारा सिरगिट्टी के कब्जे से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।