गांधी चौक में बीच सड़क पर महीनों से गड्ढा
आने जाने वालो को हो रही समस्या,सुनने वाला कोई नहीं
हर दिन हो रहे है हादसे,चौक का सिग्नल भी बना मुसीबत
बिलासपुर। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा किसी एक जगह पर नहीं बल्कि अधिकतर जगहों पर देखने को मिलता है।इस गांधी चौक को खोद कर बड़ा सा गड्ढा कर दिया है।इससे आने जाने वालो को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
बिलासपुर शहर के प्रसिद्ध गांधी चौक को कौन नहीं जानता,गांधी चौक पर सड़क ज्यादा चौड़ा नहीं है। इसके बाद भी किसी तरह से आना जाना होते रहता है।लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत तब आ गई जब गांधी चौक पर नगर निगम ने पाइप लाइन के लिए बड़ा सा गड्ढा कर दिया।इससे न सिर्फ आने जाने वालो को समस्या हो रही है बल्कि कई लोग इस गड्ढे की वजह से हादसे के शिकार भी हो चुके है।गांधी चौक के आसपास दुकानदारों ने कई बार नगर निगम को अवगत कराया और जोन कमिश्नर तक को शिकायत की।इसके बाद भी किसी ने नहीं सुना बल्कि अनदेखा करके गड्ढे की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।आलम ये हो चुका है कि कभी कोई स्पीड से आयेगा और अनियंत्रित हुआ तो सीधे गड्ढे में जायेगा जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय गड्ढा नहीं दिखता है।इसलिए सबसे ज्यादा खतरा रात को बना रहता है।इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे कई लोगों को इस गड्ढे के बारे में नहीं मालूम है जो पुराने हाईकोर्ट की तरफ से आकर दयालबंद की तरफ जाते है वो अचानक से गड्ढे को देखकर डर जाते है।और इसी वजह से कई बार खुद गाड़ी से भी गिर चुके है।
पाइप लाइन का काम हुआ बंद
गांधी चौक के पास रहने वालों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने और पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा को किया गया है लेकिन नगर निगम ने काम अधूरा छोड़ दिया है।
न तो गड्ढा को भर रहे है और न ही अधूरे काम को पूरा करने का काम कर रहे है।
दुकानदारों ने कहा,किसी दिन जोन कमिश्नर को घेरा जाएगा
गांधी चौक के दुकानदारों का कहना है कि किसी दिन जोन के कमिश्नर को घेरा जाएगा और जमकर आंदोलन किया जायेगा।क्योंकि यह समस्या कोई छोटी समस्या नहीं है बल्कि बहुत बड़ी समस्या है जिसके कारण कोई एक नहीं बल्कि सब लोग परेशान है।