Blog
माओवादियों के विरूद्ध सुरक्षा बलो की कार्यवाहियों के चलते लगातार बैकफुट में चल रहे माओवादी
बौखलाहट एवं तिलमिलाहट में स्थानीय निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को बना रहे अत्याचार का शिकार l
ग्राम हल्लूर के 03 ग्रामीणों का किया अपहरण, 01 ग्रामीण की गला घोट कर की हत्या एवं 02 ग्रामीणों से की बुरी तरह से मारपीट l
बीजापुर ।ग्राम हल्लूर निवासी ग्रामीण सुक्कु हपका पिता छन्नू हपका उम्र 48 वर्ष की दिनांक 16/01/2025 को माओवादियों के द्वारा घर से अपहरण कर गला घोट कर हत्या की गई है।घटना दिनांक 16/01/2025 के शाम 06.00 बजे के आसपास की है। मौके पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें माओवादियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करना लेख किया गया है।सूचना पर थाना मिरतुर द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।