Blog
सट्टा खाईवाल रवि बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने सट्टा लिखने और खिलाने वाले दो प्रकरण मे आरोपी शुभम पाण्डेय पिता संजय पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी तेलीपारा गली नं.-1 और राजेश कहार पिता स्व. शिव प्रसाद कहार उम्र 48 वर्ष निवासी श्याम टाकिज के पास जुना बिलासपुर को पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे लोग रवि बजाज के लिए काम करते है। पुलिस ने मोका निवासी रवि बजाज जो घटना के बाद से फरार था उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।