संडे मार्केट वालो ने बोला हमे भी दो एक जगह
बार बार भगा देते है और कार्यवाही करके परेशान करते है
बिलासपुर। संडे बाजार को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो रहा है। संडे बाजार में संडे को बाजार लगाने वालो ने मोर्चा खोल दिया था जिसके कारण माहौल बना रहा ।
सिटी कोतवाली चौक
,सदर बाजार,गोल बाजार से लेकर देवकीनन्दन चौक तक रविवार को लगने वाला बाजार जिसे आजकल लोग संडे बाजार कहते है।संडे बाजार में व्यापार करने वालों ने एक जगह स्थाई देने की मांग की है। संडे बाजार वालो का कहना है कि बार बार प्रशासन हटा देता है कभी कहता है कि रिवर व्यू जाओ कभी कहता है कि न्यू रिवर व्यू जाओ तो कभी बोला जाता है कि पहले वाले स्थान पर लगा लो।अब जब पहले वाले स्थान पर दुकान लगा रहे है तो वहां से भी हटाया जा रहा है।ऐसे में दुकानदारी कैसे होगी और घर कैसे चलेगा।इन बातों को लेकर पूरे संडे मार्केट वालो ने जमकर हंगामा किया और संडे मार्केट के लिए जगह देने की मांग की।इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिसके कारण भीड़ एकत्रित हो गई थी।
संडे मार्केट के प्रदर्शन करने से पहुंची पुलिस और निगम की टीम
संडे मार्केट लगाने वालों के प्रदर्शन की खबर पाकर सिटी कोतवाली,सिविल लाइन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।जिन्होने संडे मार्केट लगाने वालों को समझाइश दिया लेकिन मार्केट वालो ने बोला कि एक जगह हमको भी व्यापार करने के लिए दिया जाए ताकि गरीबों का घर चल सके और कारोबार कर सके।
बार बार हटाने और कार्यवाही करने का लगाया आरोप
संडे मार्केट वालो ने बार बार कार्यवाही करने और जगह बदलने का आरोप लगाया है।इसमें उन्होंने बताया कि संडे मार्केट मात्र सफ्ताह में एक दिन लगता है और लोग बिलासपुर के अलावा बाहर से भी खरीदारी करने आते है जिसके कारण कारोबार अच्छा रहता है।इसके बाद भी प्रशासन बेवजह हमे भगा देते है।