Blog
काफी दिनों से खाली पड़े ट्रैफिक एएसपी भी मिला
बिलासपुर। राज्य शासन ने फेरबदल करते हुए कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी के बीच बदलाव किया है। इसमें से किसी को बस्तर किसी को सरगुजा किसी को दुर्ग और रायपुर तक भेजा गया है। जबकि रायगढ़ जिले में पदस्थ रामगोपाल करियारे को बिलासपुर ट्रैफिक थाना का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।इस तरह से एएसपी नीरज चंद्राकर के जाने के बाद से यह पद रिक्त था जिसकी आज पूर्ति हो गई है।