Blog
शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब बेचने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 105 लीटर शराब जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
रविवार को तखतपुर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम बीजा निवासी सोहन बंजारे (40) शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी सोहन बंजारे को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 105 लीटर शराब जब्त की गई है।