प्रत्याशी चयन को लेकर वार्ड 21 एवं 29 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक की बैठककांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में दावेदारों तथा कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बिलासपुर । ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 गूरु घासीदास नगर तथा वार्ड नंबर 29 संजय गांधी नगर तारबाहर में आज प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक रखी गई, जिसमें जिसमें वार्ड 21 के पर्यवेक्षक राकेश शर्मा तथा पंकज सिंह ने जरहाभाटा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के दावेदारों से चर्चा की तथा वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को जीताने के लिए रायशुमारी की। पंकज सिंह ने कहा है यहां पर प्रत्याशी ने आवेदन किया किसी एक को टिकट मिलेगी और उसे जितना है । हमारे विषय किसी को उम्मीदवार खड़े नहीं होना। पंकज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस से निर्दलीय उम्मीदवार के खड़े होने से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। राकेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी आरएसएस के लोग धीरे से आपके पास आते हैं और आपकी भावनाओं को भड़काते है। हम सबको एक होकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने सभी से एक नाम के लिए सुझाव मांगे। कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं, और चुनाव लड़ाते हैं। सभी ने कहां की यह वर्ड कांग्रेस का गढ़ है। इस कांग्रेस के गढ़ को बचाने का संकल्प लिया।

ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि वार्ड क्रमांक 21 में कांग्रेस से पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए वर्तमान पार्षद सीमा धितेश, श्रीमती सुशीला खजुरिया, श्रीमती मौसमी बर्मन, रेखा काशी रात्रे, श्रीमती पुष्पा जोशी, ने यहां से पार्षद तक की उम्मीदवार के लिए दावेदारी की है तथा उम्मीदवार बनाने के लिए इस आरक्षित सीट से जिला शहर कांग्रेस कमेटी को आवेदन दिया है। यहां बुथ प्रभारी तथा संगठन पदाधिकारी ने चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस उम्मीदवार को जीताने के लिए संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जिसे भी टिकट मिलेगी उसे सब मिलकर जीता है और किसी की निष्ठा पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। आज की बैठक में प्रमुख रूप से गणेश सोनवानी, काशी सूर्यवंशी काशी रात्रि, सीमा रितेश जावेद भाई, कप्तान खान, भरत जोशी, रेखा रात्रि, जावेद अहमद, खालिद अंजुम, विनय जांगड़े, अजय रजकसंदीप, संदीप मासी है, विनय रात्रि प्रैंकित यादव, आदर्श पवार, रवि बंजारे, अजय अजय बंजारे दिलीप जायसवाल प्रखर पटेल आदित्य जोशी संजय रात्रि रिजवान खान, आमना खान बिहारी गढ़ेवाल,आदि मौजूद रहे।
वहीं वार्ड क्रमांक 29 में पर्यवेक्षक राकेश समीर अहमद तथा स्वप्निल शुक्ला ने दावेदारों तथा संगठन पदाधिकारियो से चर्चा की। कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में एसडी कार्टर रेड्डू, अब्दुल तस्लीम ,मोहम्मद अलीमुद्दीन ,मोहम्मद इमरान ,पीटर मुदलियार, एडवर्ड मसीह शेख असलम शेख हरीश, जयपाल निर्मलक, मोहम्मद आजम, सोहेल खलिक, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी को आवेदन दिया है।