Blog

पूर्व पार्षद तैय्यब बोले,भाजपा नेताओं से सेटिंग कर रेवड़ी की तरह टिकट बांटा गया….विजय पांडेय और विजय केशरवानी पर लगाए आरोप

तैय्यब ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर। कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन ने शहर अध्यक्ष विजय पांडेय पर भाजपा नेताओं से सेटिंग कर रेवड़ी की तरह टिकट बांटने का गंभीर आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हाशिए पर धकेल दिया है। इससे पार्टी का जनाधार कमजोर हो रहा है। तैय्यब ने सार्वजनिक रूप से लगाए गंभीर आरोप ने गुटीय राजनीति को धरातल पर ला खड़ा किया है। तैय्यब के गंभीर आरोप के चलते कांग्रेस की गुटीय राजनीति एक बार फिर सरगर्म हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी का भाजपा नेताओं के साथ मिलीभगत है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के पिता स्व लखीराम अग्रवाल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराने वाले विजय केशरवानी को ना तो शहरवासी और ना ही कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भूल पाए हैं। त्रिलोक ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी पार्टी के मूल सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। त्रिलोक ने विजय केशरवानी पर पार्टी में गुटबाजी बढ़ाने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता और कार्यकर्ताओं का विश्वास बहाल करने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे।पूर्व पार्षद तैयब हुसैन ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय पर हमला बोलते हुए कहा कि विजय पांडेय पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत काम कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली भाजपा की “बी टीम” जैसी दिखाई देती है। टिकट वितरण में यह साफ झलकता है कि शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस के हितों को नजर अंदाज किया है। इससे कांग्रेस को नुकसान होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *