Blog
देशी शराब का परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। इस दौरान कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति गनियारी से अपने मोटर साइकिल से भारी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है कि जिस पर कोटा पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही किया। पुलिस ने आरोपी राम दुलार सूर्यवंशी पिता रामजी सूर्यवंशी उम्र 56 वर्ष ग्राम चनाडोगंरी तखतपुर के कब्जे से 35 नग देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत 3150 रुपए है।उसे एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपए एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो डीलक्स क्रमांक CG 10 AS 3134 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।