Blog
भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार,रतनपुर मंडल के 3 पदाधिकारी निलंबित,
बिलासपुर – भाजपा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले रतनपुर मंडल के 3 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की है, जिसमें रतनपुर मंडल के मंडल उपाध्यक्ष बसंत यादव, मंडल मंत्री संतोष कश्यप और मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बरकत अली का नाम शामिल है।