Blog

ईशान ने JEE मेन मे 99.955 लाकर लहराया परचम….बिलासपुर का किया नाम रोशन

डिप्टी कलेक्टर के बेटे है ईशान

बिलासपुर के नाम को किया रोशन

बिलासपुर। इस्लापुर रोड के जेपी हाइट्स में रहने वाले डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर के बेटे ने बिलासपुर का नाम ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। डिप्टी कलेक्टर के बेटे
ईशान ठाकुर ने
जेईई मेन 2025 में 99.955 पर्सेंटाइल में परचम लहराया है।
वे पिता संदीप ठाकुर
माता भावना ठाकुर को अपना गुरु मानते है उनका कहना है कि उनके आशीर्वाद और प्यार से इस सफलता को हासिल किया गया है। जिन्होने हर पल हर कदम में साथ दिया है। उनके माता ने बताया कि एलेन कोचिंग कोटा में अध्ययनरत करके इस परीक्षा को पास किया गया है।जिसके कारण गर्व हो रहा है।
इस बारे में जब डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बेटे की मेहनत और उनकी माता के कारण संभव हो सका है।जिन्होने ईशान के लिए खुद भी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है की उनके बेटे ने अपने माता पिता का नाम रोशन करके गौरवान्वित महसूस किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *