वाइब्रेंट अकादमी बिलासपुर का JEE MAINS 5वें वर्ष भी टॉपर्स की झड़ी

बिलासपुर। दिनांक 11/02/25 को JEE(Mains) का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें वाइब्रेंट अकादमी (कोटा) बिलासपुर के छात्रों ने फिर 5वें वर्ष भी ऐतेहासिक शानदार प्रदर्शन कर परिवार एवं सम्पूर्ण राज्य का नाम रोशन किया,छात्रों ने निम्न NTA स्कोर प्राप्त किया,ईशान ठाकुर और कुशाग्र शुक्ल ने बिलासपुर टॉप करते हुए 99.95 और 99.48 परसेंटाइल,रोनित कुमार सिंह 99.10,ओम साई अग्रवाल 98.85,श्रेष्ठा श्रीवास्तव 98.66,आयुष शर्मा 98.19,जसनेह गांधी 98.10, आदित्य सिन्हा 97.93,मानसी धुर्वे 95.625,अनुराग कुमार 93.31,प्रज्ञान माहुले 92.54,अनुराग सामल 92.15,पंखुड़ी मांधवानी 91.97,अक्षत जायसवाल 89.89,अनिरल शर्मा 89.74,यामिनी साहू 88.56,शिवांगी यादव 88.24,आशी गुप्ता 88.23,आदित्य गुप्ता 85.98,तुलेश कुमार 82.70 अब तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार परसेंटाइल प्राप्त किया एवं 15 अन्य छात्रों ने 85 परसेंटाइल के ऊपर अंक प्राप्त किया,जेईई Mains 2025 के फ़ाइनल नतीजे में संस्था ने जानकरी दी कि संस्था के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,अब तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था के प्रत्येक छात्र ने जेईई Mains 2025 में शानदार प्रदर्शन करके बिलासपुर,वाइब्रैंट अकादमी का गौरव बढ़ाया।वाइब्रेंट अकादमी के विद्यार्थियों की परफॉरमेंस को और बेहतर बनाने के लिए संस्था के समस्त शिक्षिक तथा मैनेजमेंट ने समस्त छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है,पूर्व 4 वर्षो में प्रत्येक वर्ष भी वाइब्रेंट अकादमी ने JEE Mains एवं एडवांस में स्टेट रैंक 1 दिया था इस वर्ष भी स्टेट रैंक 1 देने में कोई कमी नही कि जायेगी।
मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनायें
बिलासपुर। मंडल सेक्रो, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है | सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है | जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निः शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है | इसी कड़ी में मंडल सेक्रो के द्वारा रेलवे कर्मचारियों के प्रतिभावान 07 बच्चों को दो वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम के तहत वाइब्रेंट अकादमी में जेईई की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई गई | जेईई के मेंस में रेलवे कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों अभिषेक कुमार ने 96.04, यमिनी साहू ने 88.56, शुभ चक्रवर्ती ने 87.81, आदित्य गुप्ता ने 85.98 तथा एस आदित्य राव ने 83.94 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सेक्रो की इस अभिनव पहल को सार्थक कर मान बढ़ाया है | बच्चों के इस सफलता पर मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल, उपाध्यक्षा डॉ. श्रीमती रश्मि देवांगन, सचिव श्रीमती शिप्रा पटेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन तथा सेक्रो की सभी सदस्याओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बच्चों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई |