Blog

हिमाकत तो देखिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दे दी….फिर दिखाई गुंडागर्दी

कांग्रेस नेता ने फोन करके दी धमकी,तोरवा थाना में शिकायत हुआ दर्ज

बिलासपुर। पंचायत चुनाव के लिए दबंगई
और गुंडागर्दी का दौर शुरू हो गया है। मस्तूरी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने भाजयुमो नेता कुलदीप रजक को फोन करके धमकाने और पूर्व MLA को गंदी-गंदी गालियां देने का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल महमंद निवासी भाजपा से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता कुलदीप रजक ने तोरवा थाना में आरोपी कांग्रेस नेता नागेंद्र राय के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसमें पुलिस ने कांग्रेस नेता को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
बता दे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कुलदीप रजक ने नागेंद्र राय के खिलाफ की गई लिखित शिकायत में कहा है कि, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ बांधी का प्रचार करने पर धमकी दी थी।और भाजपा में काम नहीं करने को लेकर गाली गलौच किया था।कई बार फोन करके वह धमकी दे चुका है।जिसके कारण उसे जान का खतरा बना हुआ है।

आपको बता दे यह खबर शिकायत कॉपी के आधार पर बनाई गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *