Blog

दोस्त ने अधिक पैसों का लालच देकर अपने ही दोस्त को निवेश के नाम पर लूट लिया…90 लाख की ठगी की और फरार हो गया..एसपी के पास हुई शिकायत….

बिलासपुर। व्यापार में लाभ पहुंचाने के लिए दोस्त बोला कि पैसा लगाओगे तो अधिक मुनाफा होगा और इसका फायदा मिलेगा। इस लालच में आकर प्रार्थी ने अपने दोस्त के भरोसे के आकर 90 लाख रुपए लगा दिए। लेकिन जब देखा कि इसका लाभ नहीं मिल रहा है तब उन्होंने अपने दोस्त से निवेश किए गए पैसों के लाभ के बारे में पूछा ।लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नही आया। इस तरह से प्रार्थी कई महीनों तक उसके पीछे घूमता रहा । लेकिन जब समझ आया कि वह 90 लाख रुपए के ठगी का शिकार हो गया है तब उसने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में की है।प्रार्थी देवनन्दन नगर निवासी अखिलेंद्र चतुर्वेदी है जो एक कंपनी का मालिक है। जिसने अपने दोस्त अरविंद चौरसिया को भरोसे पर नौकरी और पैसा दिया था। लेकिन और अधिक पैसों के लालच में आकर निवेश कर बैठा जिससे वह ठगी का शिकार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *