Blog

MLA देवेंद्र यादव के साथ 13 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ फिर से FIR दर्ज….सड़क जाम करने और POLICE से धक्का मुक्की करने के अलावा बैरिकेटिंग तोड़ने का भी लगा गंभीर आरोप

देवेंद्र की रिहाई पर रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी

13 कांग्रेस नेताओ के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई के बाद सड़क पर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ा है।
रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर रिहाई के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न मनाने के मामले में गंज थाना क्षेत्र में दोपहर को एफआइआर दर्ज की गई है।
एफआईआर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल और अन्य 13 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर जश्न मनाने और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से शुक्रवार को रिहाई हुई। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ एक्ट्ठा हो गई। रोड जाम कर दी गई। तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक यही हाल रहा। जैसे ही देवेंद्र बाहर निकले इस दौरान सभी धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई।यहां तक
बेरीकेटिंग को भी तोड़ दिया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। बाहर निकलने के बाद देवेंद्र यादव ने बीच रोड में कार में पर खड़े होकर 20 मिनट तक भाषण बाजी की।।

एफआईआर में जिन नेताओं के नामः

1. देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक)


2. सुबोध हरितवाल (पीसीसी महामंत्री)

3. शांतनु झा

4. आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस अध्यक्ष)

5. शोएब ढेबर


6. अतीक मेमन

7. फराज


8. फरदीन खोखर

9. अनवर हुसैन

10. शेख वसीम

11. नीता लोधी

12. बाबी पांडे

13. शिबली मेराज खान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *