Blog

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू….25,612 दसवीं और 16,497 बारहवीं के छात्र देंगे परीक्षा

131 केंद्रों पर होगी परीक्षा, इस बार संवेदनसील केंद्र नहीं

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रश्नपत्रो का वितरण शुरू हुआ। शिक्षक अपने अपने परीक्षा केंद्रो के लिए प्रश्न पत्र लेने पहु्ंचे और फिर प्रश्न पत्र लेकर लौट गए। प्रश्नपत्रों को सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों थानो में रखा गया है। पहले दिन 75 केंद्रो को प्रश्न पत्र का वितरण किया गया। बचे हुए 58 केंद्रो में मंगलवार को प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षा की शुरूआत 12वी की बोर्ड परीक्षा से शुरू होगी। कक्षा 12वी परीक्षा में 16,497 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस बार 25,612 विद्यार्थी भाग लेंगे। कक्षा10वी और 12वीं की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार 131 केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 73 केंद्रों पर सोमवार को प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। मंगलवार को शेष 58 केंद्रों पर प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर वितरित हुए प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रो के थाानोमें रखा जा रहा है। परीक्षा के दिन पीठासीन अधिकारी थानो से प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे और फिर परीक्षा शुरू होगी।

बाक्स–

परीक्षा केंद्रो में सुबह से लगी रही पेपर लेने भीड़

10वी व 12वी की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रो का वितरण होने की जानकारी सभी स्कूलो को दी जा चुकी थी। परीक्षा केद्रो में परीक्षा केे आयोजन के लिए 131 केंद्रो में से 75 केंद्रो के प्रभारी पहुंचे थे। सहायक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रो का वितरण शुरू हुआ। जो दोपहर तक चलता रहा।

बाक्स–

नकल रोकने हुई समीक्षा

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के साथ नकल रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का अधिकारियो ने दावा किया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर भी शिक्षको को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बाक्स-

कक्षा 10वीं टाइम टेबल सुबह 9 से 12:15 बजे तक

3 मार्च- हिंदी

5 मार्च- अंग्रेजी

7 मार्च- गणित

10 मार्च- विज्ञान

17 मार्च- सामाजिक विज्ञान

21 मार्च- संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली और अन्य क्षेत्रिय भाषाएं

बाक्स–

कक्षा 12वीं का टाइम टेबल सुबह 9 से 12:15 बजे तक

1 मार्च- हिंदी

4 मार्च- अंग्रेजी

6 मार्च- इतिहास

8 मार्च- संस्कृत

11 मार्च- भूगोल

12 मार्च- समाजशास्त्र

15 मार्च- राजनीति विज्ञान

22 मार्च- गणित

24 मार्च- जीव विज्ञान

28 मार्च- मनोविज्ञान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *